अरवल। सदर प्रखंड अरवल के परासी पंचायत के सुमेरा कब्रिस्तान में पांच नीम का हरा वृक्ष अवैध तरीके से काटने को लेकर फिर मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है फरियादी द्वारा आज जिलाधिकारी अरवल को हरा वृक्ष काटने को लेकर जॉच में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु आवेदन सौंपा गया है फरियादी ने यह कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी अरवल को ग्रामीणों द्वारा हरा वृक्ष काटने को लेकर आवेदन पत्र साक्ष्य सहित दिया गया था जिस पर जिलाधिकारी अरवल के निर्देश पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अरवल द्वारा स्थलीय जॉच कर जिलाधिकारी अरवल को जॉच रिपोर्ट पत्रांक-89 दिनांक-16/02/2026 द्वारा समर्पित किया गया है जो जांच अधिकारी ने स्पष्ट रूप से जांच रिपोर्ट में हरा पांच पेड़ काटने एवं उसी कब्रिस्तान के एक हिस्से में वृक्ष को रखा गया पाया गया था एवं वन विभाग के नियमों के तहत विधि सम्मत उचित कार्रवाई करने हेतु जांच प्रतिवेदन में अपने मंतव्य के साथ जिला पदाधिकारी अरवल को अनुशंसा किया गया है। परन्तु अब तक कोई कार्रवाई नही कि गई है। फरियादी ने आवेदन पत्र देकर यह आरोप लगाते हुए कहा कि सुमेरा सरकारी कब्रिस्तान में कई बड़े-बड़े वृक्ष है जो दिनांक-22/01/2026 को पांच नीम का बड़ा पेड़ 01,मो सेराज आलम 02,मो सरफराज अंसारी 03,मो नेजाम अंसारी 04,मो जहुर अंसारी सभी ग्राम-सुमेरा निवासी ने मिलकर अवैध तरीके से बिना किसी को सूचना दिए ही काट कर बिक्री कर दिया गया है। इसके पूर्व में भी कई हरा पेड़ काट कर बिक्री किया गया था। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा परासी थाना एवं वन विभाग अरवल को भी दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि जॉच रिपोर्ट में भी हरा पेड़ काटने को लेकर संबंधित दोषी पाए गए हैं परन्तु अब तक दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नही हुई। जिस पर फरियादी ने जिला पदाधिकारी अरवल से अवैध तरीके से हरा पेड़ काटने को लेकर वन विभाग के नियमों के तहत दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई इस पर जिला पदाधिकारी अरवल ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
सुमेरा कब्रिस्तान में पांच हरा पेड़ काटने को लेकर जॉच में दोषी पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा।
Tags
