परासी बाजार में वर्षो से चापाकल खराब कोई अधिकारी देखने वाला नही।

परासी बाजार में वर्षो से चापाकल खराब कोई अधिकारी देखने वाला नही।

Satveer Singh
0

अरवल। सदर प्रखंड अरवल के परासी मेन बाजार काली स्थान के बगल में वर्षो से सरकारी चापाकल खराब पड़ा है इसे देखने वाला नही तो स्थानीय जनप्रतिनिधि है और नही तो कोई अधिकारी है। यह चापाकल वर्षों पुरानी है और परासी बाजार के बीच में है यही एक मात्र चापाकल है जो गर्मी के दिनों में पानी पीने का ग्रामीणों एवं राहगीरों को काम में आता है और इसी चापाकल से काली स्थान में पूजा पाठ करने के लिए भक्त लोग पानी भर कर मंदिर में पूजा करने जाते हैं लेकिन यह बिलकुल ही चापाकल खराब पड़ा है इसे देखने वाला कोई नही है जिसे ग्रामीणों एवं राहगीरों को प्यास से पानी पीने के लिए होटल या किसी के घरों से पानी मांगने पर मजबूर है। ग्रामीणों को कहना है इसे बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि को कहा गया लेकिन बना नही पाए और अधिकारी को टॉल फ्री नम्बर पर जिला कंट्रोल में फोन भी किया गया था लेकिन बनाने वाले कोई भी कर्मी नही आए। ग्रामीणों को यह भी कहना है जिस तरह धीरे धीरे कुआं का अस्तित्व खत्म हो रहा है उसी तरह परासी बाजार में सरकारी चापाकल खत्म हो रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि परासी बाजार में करीब तीन से चार हाथी चापाकल लगाने से ग्रामीणों एवं राहगीरों को काफी लाभान्वित होगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top