पायस मिशन स्कूल के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, गोल्ड सहित तीन पदक किए अपने नाम

पायस मिशन स्कूल के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, गोल्ड सहित तीन पदक किए अपने नाम

Satveer Singh
0
14वीं जूनियर/सब-जूनियर पेनचक सिलाट चैंपियनशिप में विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, स्कूल पहुंचने पर हुआ सम्मान

अरवल: पायस मिशन स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की पेनचक सिलाट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। महाराष्ट्र के नाशिक में आयोजित 14वीं जूनियर/सब-जूनियर पेनचक सिलाट चैंपियनशिप में विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

प्रतियोगिता में सुप्रिया राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं गौरव कुमार और जिज्ञासा चन्द्रा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के निदेशक राज कुमार ने सभी खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक राज कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार को गर्व है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सोनम मिश्रा, कॉर्डिनेटर प्रेम राजवंश, स्पोर्ट्स टीचर कृष्ण कुमार, कोमल कुमारी सहित सभी शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top