RBI News: 10, 20, 50 और 100 रुपये के पुराने नोट बंद होने की खबर निकली फर्जी, जानिए पूरा मामला

RBI News: 10, 20, 50 और 100 रुपये के पुराने नोट बंद होने की खबर निकली फर्जी, जानिए पूरा मामला

Satveer Singh
0


RBI News: 10, 20, 50 और 100 रुपये के पुराने नोट बंद होने की खबर निकली फर्जी, जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 1 जुलाई 2026 से पुराने 10, 20, 50 और 100 रुपये के नोट बंद हो जाएंगे। वायरल पोस्ट में कहा गया है कि सिर्फ 2005 से पहले छपे नोट ही चलन से बाहर किए जाएंगे। इस दावे के बाद लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई है।

क्या है वायरल पोस्ट में दावा?

वायरल हो रहे पोस्टर पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र का लोगो दिखाई दे रहा है। इसमें लिखा गया है कि 1 जुलाई 2026 से 2005 से पहले छपे 10, 20, 50 और 100 रुपये के नोट बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही दावा किया गया है कि यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का है और इसे आधिकारिक मंजूरी मिली हुई है।

फैक्ट चेक में सामने आई सच्चाई

इस वायरल दावे की जांच सरकारी फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने की है। PIB ने इस खबर को पूरी तरह फर्जी बताया है। PIB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र के नाम से वायरल किया जा रहा यह नोटिस गलत है और बैंक ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है।

वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से भी स्पष्ट किया गया है कि 2005 से पहले छपे पुराने नोट अभी भी वैध हैं और उन्हें बंद नहीं किया गया है।

लोगों से की गई अपील

PIB ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऐसी खबरों पर बिना जांच के भरोसा न करें। किसी भी बैंकिंग या नोट से जुड़ी जानकारी के लिए केवल RBI और सरकारी आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

फिलहाल 10, 20, 50 और 100 रुपये के पुराने नोट बंद होने की खबर पूरी तरह अफवाह है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top