अरवल समाहरणालय में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत दिलाई गई सतर्कता शपथ

अरवल समाहरणालय में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत दिलाई गई सतर्कता शपथ

Satveer Singh
0


अरवल। बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर, अरवल में सतर्कता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने की।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता के साथ करने की शपथ ली। साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त एवं जनहितैषी प्रशासन की स्थापना के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और जनता के विश्वास को मजबूत करने में सतर्कता तथा नैतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

जिला प्रशासन ने बताया कि बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़े और पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन को और अधिक मजबूती मिल सके।

कार्यक्रम में समाहरणालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने ईमानदारी, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top