नगर परिषद अरवल में अनाधिकृत हस्तक्षेप और अभिलेख नष्ट करने की आशंका, डीएम से शिकायत

नगर परिषद अरवल में अनाधिकृत हस्तक्षेप और अभिलेख नष्ट करने की आशंका, डीएम से शिकायत

Satveer Singh
0

अरवल। नगर परिषद, अरवल की सभापति श्रीमती साधना कुमारी से संबंधित बिहार निर्वाचन आयोग, पटना में लंबित वाद संख्या–02/2026 को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में खानकुलीपुर निवासी नवल कुमार ने जिला पदाधिकारी को लिखित शिकायत देकर नगर परिषद के प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों में अनाधिकृत हस्तक्षेप, वित्तीय अनियमितता और अभिलेख नष्ट किए जाने की आशंका जताई है।

शिकायत में कहा गया है कि सभापति के पति रामाकांत कुमार उर्फ टुन्ना शर्मा का नगर परिषद के लगभग सभी प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष हस्तक्षेप लगातार बना हुआ है। आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2023–24 में सफाई एजेंसी M/S Bequeath Innovation Service Pvt. Ltd. का चयन बिना सक्षम पदाधिकारी की विधिवत स्वीकृति के किया गया तथा बाद में अनुचित रूप से अवधि विस्तार कर राजस्व की हानि पहुंचाई गई।

इसके अलावा 5 फरवरी 2026 की देर रात नगर परिषद कार्यालय में कुछ कर्मचारियों के साथ सभापति पति की मौजूदगी पर अभिलेखों व साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ता ने संबंधित अवधि की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने, सभी अभिलेखों की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top