अरवल में कांग्रेस को मिला युवा नेतृत्व, मोहम्मद कैफ ने संभाला जिलाध्यक्ष का पदभार

अरवल में कांग्रेस को मिला युवा नेतृत्व, मोहम्मद कैफ ने संभाला जिलाध्यक्ष का पदभार

Satveer Singh
0
अरवल। जिले में कांग्रेस संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने बुधवार को अरवल स्थित कांग्रेस जिला कमेटी कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा ने उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

पदभार ग्रहण समारोह में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद कैफ का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय से एक युवा, ऊर्जावान और संघर्षशील कार्यकर्ता को जिले की कमान सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद कैफ ने पहले प्रखंड अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है और अब जिला अध्यक्ष बनने के बाद वे पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक समन्वय और अधिक सशक्त होगा।

वहीं, जिलाध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा ने संगठन को मजबूत आधार दिया है। उनके मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वे पार्टी को और सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कार्यकर्ताओं को एकजुट करना, युवाओं को पार्टी से जोड़ना और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में वे जनसरोकार के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, कांग्रेस नेता प्रो. मदन यादव, प्रखंड अध्यक्ष डॉ. राम विनय शर्मा, असलम अंसारी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top