डीएम के हाथों रिजल्ट पाकर गौरवान्वित हुए नन्हे छात्र

डीएम के हाथों रिजल्ट पाकर गौरवान्वित हुए नन्हे छात्र

Satveer Singh
0

अरवल। पायस मिशन स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में की गई। इस अवसर पर अरवल की जिलाधिकारी अमृषा बैंस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या सोनम मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत करने के साथ हुई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और भविष्य में प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय भूमिका को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्रों को विशेष लाभ मिल रहा है, जिसका पूरा उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंतर्गत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यूकेजी के बच्चों के लिए विशेष “ग्रेजुएशन डे” का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ समूह फोटो खिंचवाया और जिलाधिकारी के हाथों से अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर गौरवान्वित महसूस किया।

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक राज कुमार, सह-निदेशक अशोक कुमार, प्राचार्या सोनम मिश्रा, समन्वयक प्रेम राजवंश, श्याम सुंदर शर्मा, कविता शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top