चौहरमल जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, विधायक पप्पू वर्मा ने किया उद्घाटन

चौहरमल जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, विधायक पप्पू वर्मा ने किया उद्घाटन

Satveer Singh
0

अरवल (कुर्था)। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम अनुआ में बुधवार रात्रि बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल जी की जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक पप्पू वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विधायक पप्पू वर्मा ने कहा कि बाबा चौहरमल जी सामाजिक समरसता और न्याय के प्रतीक थे। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखें और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव युवा लोजपा (रामविलास) पप्पू राज, जिला परिषद उपाध्यक्षता यादव कुसुम गणेश, सांसद प्रतिनिधि राजू रंजन पासवान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बाबा चौहरमल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top