आर.डी.एस विद्यालय मानिकपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों को किया गया सम्मानित

आर.डी.एस विद्यालय मानिकपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों को किया गया सम्मानित

Satveer Singh
0

अरवल जिला के कुर्था प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर स्थित आर.डी.एस विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सफल विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की गई। विद्यालय की छात्रा पल्लवी कुमारी ने 478 अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया उन्होंने पूरे बिहार में 13वां स्थान हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की वहीं अर्चना कुमारी ने 444 अंक तथा सौरव कुमार ने 442 अंक प्राप्त कर विशेष सफलता हासिल की। इसके अलावा ज्योति कुमारी,अमिष कुमार एवं राजन कुमार ने भी 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक अमरेश कश्यप और प्राचार्य मृत्युंजय कुमार के अलावे शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेने की बात कही विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top