अरवल में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

अरवल में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार


अरवल। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में तीन अभियुक्तों को भारी मात्रा में अवैध देसी शराब और दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद अधीक्षक परशुराम यादव के निर्देश पर की गई जांच के दौरान फखरपुर इलाके से छोटू कुमार और युवराज कुमार को 30 लीटर अवैध देसी शराब एवं एक बाइक के साथ पकड़ा गया। दोनों अभियुक्त जीनपुरा वार्ड नंबर–11, थाना एवं जिला अरवल के निवासी बताए जा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर, भदासी चौक के पास की गई कार्रवाई में प्रिंस कुमार को 30 लीटर अवैध देसी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस कुमार ग्राम महाराजगंज, थाना सिंघोरी, जिला पटना का निवासी है।

उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies