अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारी को लेकर 10 अप्रैल को लोजपा (रामविलास) की बैठक:- सत्येंद्र रंजन

अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारी को लेकर 10 अप्रैल को लोजपा (रामविलास) की बैठक:- सत्येंद्र रंजन

Satveer Singh
0

अरवल। सतवीर सिंह 

अरवल। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने कमर कस ली है। इस संबंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन ने प्रेस बयान जारी कर जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन प्रभारी सह जमुई लोकसभा सांसद अरुण भारती तथा प्रदेश अध्यक्ष सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक विधायक राजू तिवारी के निर्देशानुसार 14 अप्रैल 2026 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा पटना स्थित बापू सभागार में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 1:00 बजे अरवल के आनंद विहार रिसॉर्ट में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई है। बैठक में जिले के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला कमिटी के सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष तथा प्रखंड अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बैठक में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top