ईमानदार SDPO कृति कमल के समर्थन में नेताओं का ज्ञापन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिकायत

ईमानदार SDPO कृति कमल के समर्थन में नेताओं का ज्ञापन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिकायत

Satveer Singh
0

अरवल अनुमंडल की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुश्री कृति कमल के खिलाफ कथित साजिशन दुष्प्रचार के विरोध में जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व जिला पार्षद एवं भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आनंद कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि बीते लगभग डेढ़ वर्षों से SDPO कृति कमल अरवल अनुमंडल में ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रही हैं। वे आमजन, गरीब, निर्बल और पीड़ित वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर बिना किसी दबाव के विधिसम्मत कार्रवाई करती रही हैं। अवकाश के दिनों में भी जनता से संवाद उनकी कार्यशैली को दर्शाता है।

आनंद कुमार चन्द्रवंशी ने आरोप लगाया कि अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई से असंतुष्ट कुछ असामाजिक तत्व, दबंग अपराधी और स्वार्थवश प्रेरित लोग उनके खिलाफ झूठे आरोप और दुष्प्रचार कर रहे हैं। यहां तक कि विपक्ष के एक सदस्य द्वारा विधान परिषद में उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास भी किया गया। उन्होंने न्यायालय में पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं पर दबाव की आशंका भी जताई।

ज्ञापन में SDPO को प्रशासनिक संरक्षण देने, दुष्प्रचार करने वालों पर कार्रवाई और ईमानदार अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामाशीष दास, जदयू नेता गणेश प्रसाद सहित कई अन्य नेता शामिल थे। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top