Type Here to Get Search Results !

अरवल में जनता दरबार का आयोजन, 17 परिवादों की हुई सुनवाई — संबंधित अधिकारियों को दिए गए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


अरवल। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर आज समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता सईदा खातुन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए करीब 17 फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

जनता दरबार में भूमि विवाद, मजदूरी भुगतान, परिमार्जन प्लस योजना, पशुपालन, नाली निर्माण, ऑनलाइन रसीद, अवैध कब्जा, उप विकास आयुक्त और जिला पंचायती राज विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं।

प्रमुख मामले:

बौध बिगहा, महेन्दिया निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी स्व. प्रमिला कुमारी ग्राम कचहरी सचिव के पद पर कार्यरत थीं और जून 2023 में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। सरकारी लाभ दिलाने की मांग पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम दनियाला, सोनभद्र वंशी सूर्यपुर निवासी मुन्ना कुमार व अन्य ग्रामीणों ने नाली निर्माण की मांग की। बताया गया कि सड़क किनारे नाली नहीं होने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इस पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को तत्काल कदम उठाने को कहा गया।

ग्राम बेलसार चौकी, कलेर थाना क्षेत्र निवासी नसीफा खातुन ने शिकायत की कि मौजा सोहसा से चंदा रोड के चौड़ीकरण में ठेकेदार द्वारा उनकी निजी जमीन का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। इस पर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केन्द्र, अरवल को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश मिला।

अपर समाहर्ता सईदा खातुन ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निवारण प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार का उद्देश्य नागरिकों को सीधे मंच प्रदान कर समाधान की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

जिला प्रशासन द्वारा आगे भी नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा ताकि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

रिपोर्ट:- सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

#codes

Hollywood Movies