अरवल। जिले में पहली बार प्रसिद्ध कपड़ा ब्रांड रेमण्ड के ब्रांडेड कपड़ों के कलेक्शन का भव्य शोरूम सोमवार को खोला गया। शहर के जहानाबाद रोड स्थित रेमंड शोरूम का उद्घाटन अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यवसायी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि अरवल जैसे छोटे जिले में बड़े ब्रांड के शोरूम खुलने से लोगों को अब बेहतर गुणवत्ता के कपड़े स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगे। इससे न केवल ग्राहकों को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
शोरूम संचालकों ने बताया कि यहां ग्राहकों के लिए शर्ट, पैंट, कुर्ता तथा अन्य ब्रांडेड कपड़ों का नया कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है, जिसमें कपड़े की खरीदारी पर सिलाई बिल्कुल मुफ्त की सुविधा दी जा रही है।
उद्घाटन के बाद लोगों ने शोरूम का निरीक्षण किया और ब्रांडेड कपड़ों के कलेक्शन की सराहना की। शहरवासियों में नए शोरूम को लेकर उत्साह देखा गया।

