मुख्यपृष्ठअरवल Arwal News: अंचल अधिकारी कलेर द्वारा भूमि से बेदखली का प्रयास, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत bySatveer Singh -फ़रवरी 01, 2025 अरवल: कलेर प्रखंड के ग्राम परशुरामपुर के कुछ ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी पर अपनी जमीन पर बेदखली का प्रयास करने का आरोप लगाया है। ग्रामवासियों का कहना है कि उनके पूर्वजों द्वारा वर्षो से खेती की जा रही जमीन, जो खाता 67/68/89 और प्लॉट नंबर 1277/1278/1279 में आती है, हमारे पूर्वज जमीन पर खेती करते आ रहे हैं, वह सभी के दखल कब्जे में है खाता 89 का राजस्व रसीद भी हमारे पूर्वज के नाम से काटते आ रहा है,अब अंचल अधिकारी कलेर द्वारा झाड़-फूंस कागजों के आधार पर कब्जे से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जमीन पर पुरानी पीढ़ी से कब्जा था और इसके लिए राजस्व रसीद भी उनके पूर्वजों के नाम से जारी की जाती रही है। इसके अलावा भूदान यज्ञ कमेटी से उन्हें इस जमीन पर पर्चा भी प्राप्त है। अब अंचल अधिकारी द्वारा बिना उचित कारण के उक्त जमीन से बेदखल करने के प्रयास से ग्रामवासी परेशान हैं और इसके खिलाफ जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि मामले की उचित जांच की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। इस मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। Tags: अरवल बिहार समाचार Facebook Twitter