Type Here to Get Search Results !

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, एक झटके में 6 IPS अधिकारियों का तबादला

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, एक झटके में 6 IPS अधिकारियों का तबादला

पटना: नीतीश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए राज्य के छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण) नीरज कुमार सिंह को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) का नया एसपी नियुक्त किया गया है।


इसके अलावा, कटिहार के रेल एसपी संजय भारती को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण) बनाया गया है। विशेष कार्य (अभियान) के एसपी प्रमोद कुमार यादव को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना का समादेष्टा नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें एसटीएफ एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7, कटिहार के समादेष्टा हरिशंकर कुमार को कटिहार का नया रेल एसपी बनाया गया है। जमुई के एसपी चंद्रप्रकाश को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17, बोधगया का समादेष्टा नियुक्त किया गया है।


इस सूची में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3, बोधगया के समादेष्टा दीपक रंजन को यथावत उनके पूर्व पद पर बनाए रखा गया है। गृह विभाग ने इन तबादलों के आदेश की अधिसूचना जारी कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies