अरवल में जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का 38वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न, त्रिवर्षीय चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन

अरवल में जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का 38वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न, त्रिवर्षीय चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन

Satveer Singh
0

अरवल में जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का 38वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न, त्रिवर्षीय चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन

अरवल। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, अरवल का 38वां स्थापना दिवस समारोह एवं त्रिवर्षीय चुनाव रविवार को महुआरी स्थित शिव शक्ति मैरिज हॉल में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बीसीडीए पटना की ओर से पांच पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी।

पर्यवेक्षकों में मगध जोन के उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, बीसीडीए पटना के कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, संगठन सचिव सत्येंद्र कुमार, मगध जोन के संयुक्त सचिव महेंद्र कुमार तथा संगठन सचिव नीरज कुमार शामिल रहे। वहीं औरंगाबाद के पूर्व संगठन सचिव रणधीर कुमार सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं पर्यवेक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। हाल ही में दिवंगत हुए कुछ केमिस्टों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आमसभा के बाद त्रिवर्षीय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। सचिव पद के लिए हुए चुनाव में संजय कुमार ने 29 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा शिवप्रसाद सिंह उपाध्यक्ष, करुण मिश्रा संयुक्त सचिव, जयप्रकाश नारायण संगठन सचिव तथा मोहम्मद मुशर्रफ ज्या दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर अरविंद कुमार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन से जुड़े सभी केमिस्टों के सुरक्षित, सम्मानजनक और व्यवस्थित व्यवसाय के लिए वे आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्षरत एवं प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम का समापन नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top