Type Here to Get Search Results !

पत्रकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर डीजीपी से मिला बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

पत्रकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर डीजीपी से मिला बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

पटना: बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की सुरक्षा और उनके खिलाफ हो रहे हमलों को लेकर बिहार के डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन महामंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया।


प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को भागलपुर में दो पत्रकारों के साथ हुए हमले का मामला उठाया। आरोप है कि जदयू के सांसद अजय मंडल और उनके कर्मियों ने इन पत्रकारों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की, जो पूरी तरह से आपत्तिजनक और अपराधिक था। इस घटना का वीडियो वायरल हो चुका है, जिससे पत्रकार समाज में आक्रोश है। आलोक कुमार ने कहा कि यह घटना पत्रकारों के लिए अपमानजनक है और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन इसकी कड़ी निंदा करती है।


यूनियन के महासचिव मुकंद कुमार सिंह ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब नेताओं द्वारा पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई हो। इससे पहले भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की कोशिश की गई है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही, सोशल मीडिया पर कुछ अवांछित तत्वों द्वारा खुद को पत्रकार बताकर इस पेशे को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिससे पत्रकारों को अपमानित महसूस होता है।


प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से यह मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, उनके साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, और झूठे मुकदमे दर्ज करने की घटनाओं पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा, सोशल मीडिया क्रिएटरों को पत्रकार के तौर पर पहचानने पर अंकुश लगाने और तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।


प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के पटना जिला महासचिव प्रेम कुमार, राकेश कुमार दुबे, आर्यन रंजन, चिरंजन राय और रजनीश कुमार आर्य भी मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies