Type Here to Get Search Results !

ग्राम कचहरी न्यायमित्र के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

ग्राम कचहरी न्यायमित्र के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

अरवल: निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक-1419/ पं०रा0 पटना, दिनांक-24.01.2025 के अनुसार ग्राम कचहरी न्यायमित्र के रिक्त पदों पर नियोजन हेतु ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन की अवधि 01 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक निर्धारित की गई है।


इस प्रक्रिया के तहत, आवेदनों की स्क्ुटनी और काउंसलिंग 16 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक होगी, जबकि मेघा अंकों के आधार पर पैनल तैयार करने की प्रक्रिया 01 मार्च 2025 से 08 मार्च 2025 तक चलेगी। इसके बाद, 10 मार्च 2025 से 15 मार्च 2025 तक पैनल पर नियोजन समिति का अनुमोदन किया जाएगा।


अनुमोदित पैनल को संबंधित कार्यालय के सूचना पट पर 16 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक प्रदर्शित किया जाएगा, और 01 अप्रैल 2025 से 07 अप्रैल 2025 तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।


अंतिम रूप से, 08 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक स्वच्छ पैनल को संबंधित कार्यालय के सूचना पट पर प्रदर्शित किया जाएगा, और नियोजन पत्र 24 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक निर्गत किए जाएंगे।


अरवल जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 44 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

• अरवल: 08

• कल्याणपुर: 09

• करपी: 14

• सोनभद्र- वशी-सूर्यपुर: 07

• कुर्था: 06

इस अवसर पर इच्छुक उम्मीदवार विभाग द्वारा निर्मित वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies