Type Here to Get Search Results !

हरियाणा में करंट लगने से अरवल के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम


अरवल। जिले के करपी थाना क्षेत्र के गुलजार बाग गांव निवासी एक युवक की हरियाणा में मजदूरी के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटन राम के 22 वर्षीय पुत्र सूरज के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सूरज अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए हरियाणा में मजदूरी का काम करता था। बताया जाता है कि काम के दौरान वह अचानक बिजली के संपर्क में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों ने बताया कि सूरज मेहनतकश और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है। वहीं गांव के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies