अरवल। जिले में हुई मंदिर चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। ने मुकुट चोरी कांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मुकुट बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 1 मार्च 2026 को से मुकुट चोरी होने की सूचना थाना को प्राप्त हुई थी। इस संबंध में करपी थाना में कांड संख्या 36/26 दिनांक 2 मार्च 2026 को दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी किया गया मंदिर का मुकुट भी बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेरपुर निवासी कमलेश मिश्रा उर्फ बुट्टा (पिता कामेश्वर मिश्रा) तथा आनंदबाग निवासी मनीष कुमार (पिता श्रवण सिंह) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
छापेमारी दल में करपी थाना के थानाध्यक्ष धीरज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में संतोष का माहौल है।

