जदयू जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह, एनडीए नेताओं ने दी एकजुटता का संदेश

जदयू जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह, एनडीए नेताओं ने दी एकजुटता का संदेश

Satveer Singh
0

अरवल। जदयू जिला कार्यालय, अरवल में जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगों और गुलाल के साथ आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, रालोमो पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र राम, जिला उपाध्यक्ष टूटू शर्मा, महासचिव सुनील सिंह, रणधीर पटेल सहित एनडीए के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का पर्व है। एनडीए के सभी घटक दल मिलकर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करेंगे। समारोह में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top