बिहार में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मी और बदलते घटनाक्रम के बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सबसे योग्य और कुशल नेता हैं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ सकता है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चिराग पासवान ने हमेशा बिहार के विकास, युवाओं के रोजगार और गरीबों के उत्थान के लिए अपनी स्पष्ट सोच और प्रतिबद्धता दिखाई है। वे लगातार राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाते हैं।
सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि चिराग पासवान को संसदीय राजनीति का अच्छा अनुभव है और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में विकास योजनाओं को गति मिल सकती है और युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने एन डी ए के शीर्ष नेतृत्व से मांग करते हुए कहा कि बिहार के हित में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी चिराग पासवान को सौंपी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की आम जनता भी चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है और उनके नेतृत्व में राज्य में विकास, रोजगार और बेहतर प्रशासन को नई दिशा मिलेगी।

