Type Here to Get Search Results !

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शताब्दी वर्ष समारोह का हुआ आयोजन!


अरवल: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कुर्थाअंचल परिषद द्वारा आज कुर्ता प्रखंड के मानिकपुर बाजार स्थित का. सहदेव प्रसाद उच्च विद्यालय मानिकपुर में झंडा तोलन कॉमरेड लक्ष्मी राम द्वारा किया गया। आयोजन के पूर्व पार्टी के शताब्दी वर्ष के बैनर को ले व झंडे- बैनर से सुसज्जित हो मजदूर किसानों, नौजवानों व महिलाओं का विशाल जुलूस निकाल सीपीआई का शताब्दी वर्ष जिंदाबाद, मजदूर - किसानों का संघर्ष जिंदाबाद, जब तक भूखा नंगा इंसान रहेगा - धरती पर तुफान रहेगा, समान शिक्षा - चिकित्सा और रोजगार की लडाई तेज करो आदि नारे लगाता हुआ, बाजार व गांव घुमा, जो सभा स्थल पर सभा में तब्दील हो गया। जहां सभा की अध्यक्षता कॉमरेड युगल शर्मा ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड सीताराम शर्मा ने कहा कि आज देश बहुत संकट में है क्योंकि कि पार्टी के आंदोलन से हासिल मजदूर - किसानों के तमाम अधिकारों को छीना जा रहा है और उसे दबाने के लिए समाज में जाति - धर्म का झगड़ा लगाया जा रहा है। इसलिेए पार्टी के संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। इस सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार ने कहा कि भाकपा देश की जनता के लिए सबसे गौरवशाली पार्टी है जिसने देश के सभी तबकों के लिए संघर्ष कर उपलब्धियों को हासिल किया है। आज फिर मजदूर - किसानों के राज को बनाने के लिए पार्टी क आज मजदूर - किसानों, नौजवानों का हित कम्युनिस्ट पार्टी के संघर्ष में है इसलिए हम सभी शाखाओं में पार्टी के पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लें। सभा को उपरोक्त नेताओं के अलावा सभा को पूर्व सचिव राम इकबाल सिंह, मोईन अंसारी, सैलेश सिंह अधिवक्ता, सुशील कुमार , मनोज कुमार अकेला, कुमार वैभव आदि ने संबोधित किया एवं कार्यक्रम में का. करपी अंचल सचिव गोपाल मिश्रा, ,, पंकज कुमार, विकास कुमार पूर्व मुखिया कॉमरेड लालबहादुर पासवान, राकेश कुमार, इब्राहीम अंसारी विद्या भूषण, संतोष कुमार अधिवक्ता सहित सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies