मुख्य बाजार से चौक-चौराहों तक ट्रैफिक की समीक्षा, जाम खत्म करने की तैयारी तेज

मुख्य बाजार से चौक-चौराहों तक ट्रैफिक की समीक्षा, जाम खत्म करने की तैयारी तेज

Satveer Singh
0

अरवल में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। इसी को लेकर समाधान के प्रयास तेज हो गए हैं। जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल स्वयं सड़कों पर उतरकर यातायात व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।

उन्होंने मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

एसडीपीओ ने कहा कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top