अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदार - दफादार साथियों पर पटना पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज कर मारपीट किये जाने की घटना निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है:- सत्येन्द्र रंजन

अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदार - दफादार साथियों पर पटना पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज कर मारपीट किये जाने की घटना निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है:- सत्येन्द्र रंजन

Satveer Singh
0

पटना में अपनी जायज मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदार - दफादार साथियों पर पटना पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज कर मारपीट किये जाने की घटना पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने प्रेस ब्यान जारी कर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि अपनी जायज मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदार - दफादार साथियों पर पटना पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज कर मारपीट करने की घटना निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है , इसकी जितनी भी निंदा किया जाय वह कम होगा । उन्होंने कहा कि चौकीदार - दफादार गांवों की सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ है , इन चौकीदार - दफादार कर्मियों की आवाज को बल प्रयोग से दबाना किसी भी संवेदनशील व्यवस्था के अनुरूप नहीं है । यह घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है । चौकीदार - दफादार साथियों की समस्याओं तथा उनके साथ हुए व्यवहार को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बिहार प्रभारी सह जमुई लोकसभा के लोकप्रिय सांसद अरुण भारती जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर एक विस्तृत ज्ञापन सौपेंगे , जिसमें उनकी मांगों के समाधान , सेवा से संबंधित स्थायी निराकरण तथा दोषी प्रशासनिक पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग शामिल होगी एवं इस घटना से संबंधित विषयों को लेकर केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान जी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर चौकीदार - दफादार साथियों की आजीविका , सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की रक्षा हेतू आवश्यक कदम उठाने का आग्रह करेंगे तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग करेंगे । सुधार के नाम पर वर्षो से सेवा दे रहे परिवारों की आजीविका और गरिमा से समझौता स्वीकार्य नहीं है । गांवों की सुरक्षा करने वाले का सम्मान और भविष्य सुरक्षित रखना समाज एवं सरकार की सामुहिक जिम्मेदारी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top