होली पूर्व को लेकर मानिकपुर थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर सख्ती की चेतावनी

होली पूर्व को लेकर मानिकपुर थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर सख्ती की चेतावनी

Satveer Singh
0

अरवल। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मानिकपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी के निर्देश पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में हुई।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग, ग्रामीण एवं स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए।

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने स्पष्ट कहा कि होली के दिन हुड़दंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ होली मनाएं तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई भी उपद्रवी व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बैठक में त्योहार के दौरान जुलूस, डीजे, रंग-गुलाल और यातायात व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top