Type Here to Get Search Results !

अरवल में जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश


अरवल। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने जिले में जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य जिला, अनुमंडल, प्रखंड, अंचल, नगर परिषद और नगर पंचायत स्तर पर जन-सुविधाओं की कार्यकुशलता को मजबूत करना है।

डीएम ने साफ निर्देश दिया है कि सभी पदाधिकारी प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर अनिवार्य रूप से जनता दरबार का आयोजन करेंगे। इस दौरान आम जनता की शिकायतों, समस्याओं और आवेदनों का यथासंभव उसी दिन निपटारा किया जाएगा।

जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनके लिए उपयुक्त तिथि निर्धारित कर आवेदक को सूचित किया जाएगा तथा निर्धारित तिथि पर निष्पादन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

जिले या विभागीय स्तर पर निपटारे योग्य मामलों को संकलित कर अपर समाहर्ता श्रीमती सईदा खातुन को भेजा जाएगा। अपर समाहर्ता इन आवेदनों को विभागीय स्तर पर अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।

डीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन 10:30 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर जीपीएस युक्त समूह-छायाचित्र प्रशासनिक समूह में साझा करेंगे। बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले पदाधिकारियों और कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने कहा है कि जन-सुविधाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और सुशासन को मजबूत करना है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies