Type Here to Get Search Results !

मगध विश्वविद्यालय मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत


बोधगया/अरवल। मगध की धरती शुक्रवार को ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब मगध विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया।

हेलिपैड पर प्रधानमंत्री जी के स्वागत में भाजपा कोशी प्रमंडल क्षेत्रीय सह प्रभारी एवं अरवल विधानसभा के सेवक सत्येंद्र कुमार राय के साथ भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पासवान, भाजपा जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा, भाजपा नेता विकास कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी, भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार यादव, कलेर पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष नारायण अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी का जोरदार स्वागत कर उन्हें आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया। पूरे मैदान में "भारत माता की जय" और "मोदी-मोदी" के नारों से वातावरण गूंज उठा।

रिपोर्ट सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies