Type Here to Get Search Results !

मिथिलेश पांडे और विकास कुमार यादव बने भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिले में खुशी की लहर


अरवल। बिहार भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में मिथिलेश पांडे और विकास कुमार यादव को सदस्य बनाए जाने पर अरवल जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जिलेभर के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इसे गौरव का क्षण बताते हुए खुशी जताई है।

इस अवसर पर भाजपा कोशी प्रमंडल क्षेत्रीय सह प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश सम्राट, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य अजय पासवान, भाजपा जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा, अरवल ग्रामीण मंडल महामंत्री रामकुमार तिवारी, भाजपा नेता दीपक शर्मा और भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार यादव ने दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नेताओं का कहना है कि जिले के नेताओं की प्रदेश कार्यसमिति में भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल की जा सकेगी। वहीं समर्थकों ने भी इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मानते हुए मिथिलेश पांडे और विकास कुमार यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies