Type Here to Get Search Results !

रात्रि प्रहरियों का सपना साकार, विधायक महानंद सिंह को संघ ने किया सम्मानित


अरवल। बिहार रात्रि प्रहरी संघ ने अरवल विधानसभा के विधायक महानंद सिंह को रात्रि प्रहरियों के मासिक वेतन में ₹5,000 से बढ़ाकर ₹10,000 कराने में उनकी अहम भूमिका के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान उनके आवास पर आयोजित भव्य समारोह में दिया गया, जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि “ महानंद सिंह के निरंतर प्रयासों से रात्रि प्रहरियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई, यह पूरे वर्ग के लिए ऐतिहासिक क्षण है।”

रात्रि प्रहरी संघ के जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से न केवल रात्रि प्रहरियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि उनके सामाजिक सम्मान में भी बढ़ोतरी हुई है।

समारोह में विधायक महानंद सिंह ने कहा, “हम सड़क से लेकर सदन तक आपके हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे। ₹10,000 मानदेय अभी भी कम है, हम सरकार से इसे ₹25,000 करने की मांग करेंगे।”

कार्यक्रम में भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव, नेता जी शोएब आलम, जिला सचिव राहुल कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, उप सचिव राजेश कुमार, महासंघ के उपाध्यक्ष मनिंदर कुमार, एनएमओपीएस के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, पंकज कुमार सुमन, नीतीश कुमार, पिंटू कुमार, उजाला, वीरा राम, रंजन, नदीम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies