Type Here to Get Search Results !

अरवल में ₹2.30 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

अरवल में ₹2.30 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन
मंत्री जिवेश कुमार बोले— आधारभूत सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार

अरवल। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के मंत्री जिवेश कुमार ने आज अरवल नगर परिषद और कुर्था नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 22 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इन योजनाओं पर कुल ₹2.30 करोड़ की राशि व्यय की गई है।

कार्यक्रम के तहत 10 योजनाओं का उद्घाटन और 12 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उद्घाटन वाली योजनाओं की कुल लागत ₹89.72 लाख रही, जिनमें नगर परिषद अरवल की 6 योजनाएं (₹57.46 लाख) और नगर पंचायत कुर्था की 4 योजनाएं (₹32.24 लाख) शामिल हैं। वहीं, शिलान्यास वाली योजनाओं पर ₹1.41 करोड़ खर्च होंगे, जिनमें नगर परिषद अरवल की 5 योजनाएं (₹70.96 लाख) और नगर पंचायत कुर्था की 7 योजनाएं (₹70.88 लाख) शामिल हैं।

कार्यक्रम में अरवल जिला पदाधिकारी कुमार गौरव, अरवल विधायक महानंद सिंह, नगर परिषद अरवल की मुख्य पार्षद साधना कुमारी, उप मुख्य पार्षद जमीला खातून, नगर पंचायत कुर्था के मुख्य पार्षद नागेंद्र सिंह, उप मुख्य पार्षद रविन्द्र प्रसाद समेत अन्य जनप्रतिनिधि, वरीय पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से नगर क्षेत्रों में आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और शहरी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और शहरों का विकास गति पकड़ेगा।

रिपोर्ट सतवीर सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies