Type Here to Get Search Results !

रक्षाबंधन पर तेजस्वी यादव का बडा एलान, महिलाओं को देंगे 70 हजार करोड़ का शगुन


पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को दो पेज का खुला पत्र जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर 70 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार यह पैसा वसूलकर बिहार की बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर शगुन के रूप में देगी। तेजस्वी ने दावा किया, “सारा ब्लूप्रिंट तैयार है, बिहार की हर बहन से मेरा प्रण है कि मैं बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, गरीबी और भ्रष्टाचार से रक्षा करता रहूंगा।”

महिलाओं से भावनात्मक अपील
रक्षाबंधन के मौके पर तेजस्वी यादव ने बिहार की महिलाओं से भावनात्मक अपील करते हुए उन्हें अपनी बहन बताया और इस बार उनके नाम की राखी बांधने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘तेजस्वी भैया’ हर घर की बहन की समृद्धि के लिए नीतियां बना रहा है, लेकिन इन्हें लागू करने के लिए सभी बहनों के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने नीतीश सरकार पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 17 महीने की महागठबंधन सरकार ने साबित किया था कि “असंभव कुछ नहीं होता।”

चुनावी वादों का जिक्र
अपने पत्र में तेजस्वी यादव ने ‘माई-बहन योजना’ के तहत हर महीने 2500 रुपये, बेटी प्रोग्राम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1500 रुपये, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, बच्चियों के लिए आवासीय कोचिंग संस्थान, विश्वस्तरीय खेल प्रशिक्षण, नौकरी, रोजगार, मुफ्त परीक्षा फॉर्म और पेपर लीक पर रोक जैसी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब थोड़ा समय बचा है और चुनाव के बाद “जनता की सरकार” बनते ही इन योजनाओं को हर घर और हर बहन तक पहुंचाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies