समस्तीपुर। शुक्रवार को डीएसपी सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए एएसपी संजय कुमार ने मीडिया कर्मियों को बताया कि दिनांक 17.07.2025 को सुबह ताजपुर थानान्तर्गत ग्राम खेदुतर पोखर के पास एक सिर कटा शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान प्रिंस कुमार उम्र करीब 16 वर्ष पिता अमरजीत पासवान साकिन नौवाचक वार्ड संख्या 02 थाना सरायरंजन जिला समस्तीपुर के रूप में हुई। मृतक के पिता अमरजीत कुमार राय पिता वकील राय के टंकित आवेदन पत्र के आधार पर ताजपुर थाना कांड संख्या 118 /2025 दिनांक 14.07.2025 धारा 103/61(2) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि घटना एवं काण्ड का अनुसंधान त्वरित रूप से चल रही थी। एएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर से मृतक का सिर कटा शव एवं शव के पास से दो चिट्ठी (लेटर) बरामद हुआ। लेटर डायरी के पन्नों पर लिखा हुआ था। शव को देखने से पाया गया कि हत्या किसी प्रतिशोध में गला काटकर किया गया है। शव को विधिवत अन्त्य परीक्षण हेतु भेजा गया। घटनास्थल पर से प्राप्त साक्ष्य को विधिवत चलंत विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के द्वारा संग्रहित करते हुए खून लगा मिट्टी एवं मृतक के खूनन का सैम्पल को जप्त किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 संजय कुमार पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक - सह - अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर 1 के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन करते हुए यथाशीघ्र साक्ष्य के आधार पर काण्ड का उदभेदन करने, घटना में संलिप्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी, घटना में प्रयुक्त औजार आदि को बरामद करने का आदेश दिया गया। काण्ड का उदभेदन करना पुलिस के लिए एक चुनौती थी। घटनास्थल पर से जप्त चिट्ठी में अंकित नाम एवं अंतिम समय तक मृतक के साथ देखे जाने के संबंध में एसआईटी टीम द्वारा कुछ लोगों से पुछताछ के कम में कृष्ण मुरारी मिश्र उर्फ राजा मिश्रा पिता स्व रामाश्रय मिश्र ग्राम खेदुटॉड वार्ड संख्या 11 थाना ताजपुर को अंतिम समय तक मृतक के साथ देखे जाने एवं घटनास्थल के पास से जप्त चिट्ठी में अंकित नाम से विवाद होने की बात अनुसंधान के कम में आयी। कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ राजा से पुछताछ करने पर ये अपना अपराध स्वीकार किए। इनके स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर हत्या से संबंधित साक्ष्य की बरामदगी एवं इस हत्या में इनके सहयोगी मो मोबीन ग्राम उमेदपुर थाना ताजपुर के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार दबिया को बरामद किया गया। दोनो को पुख्ता /ठोस साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया। हत्या के पीछे कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा की नाबालिग पोती एवं मृतक प्रिंस कुमार के बीच स्कूल से आने जाने एवं किकेट मैच खेलने के दौरान पोती को लेकर प्रिंस कुमार पर संदेह हुआ। इसी के बाद योजनाबद्ध तरीके से हत्या की योजना बनाया। 10 -15 दिन से मृतक प्रिंस कुमार को विश्वास में ले लिया। साथ में दोनों खैनी खाने लगे। कृष्ण मुमारी मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा जमींदार रामाशंकर मिश्र उर्फ नुनू बाबू के यहां मैनेजर का काम करते थे एवं जमीन विकी एवं अन्य कारोबार में मालिक के साथ धोखा देने लगे, इस कारण से मैनेजर पद से हटा दिया गया। मैनेजर का काम दीपक राय देखने लगे। कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा केवल घर का देखभाल हेतु रात्रि में सोते थे, क्योंकि उनके घर में एक बुजूर्ग औरत के अलावा कोई नहीं रहता हैं। मैनेजर दीपक कुमार का जमीनी विवाद मृतक प्रिंस कुमार के परिवार से चल रहा था। कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा पोती को मृतक प्रिंस कुमार के द्वारा पीछा करने के प्रतिशोध में योजनाबद्ध तरीके से घटना से पहले मो मोबीन के घर जाकर हत्या करने की बात बताकर धारदार दबिया लाया और घटनास्थल के पास छीपाकर रख दिया। दिनांक 12/13. 07.2025 की रात्रि में खेदुटॉड गाँव नाईट किकेट स्थान से योजनाबद्ध तरीके से प्रिंस कुमार को अपने साथ लेकर खेदुटॉड पोखर पर ले गया, जहाँ नशा पान कराया। जहाँ पर मो मोबीन भी उपस्थित था। नशा पान कराने के बाद जब प्रिंस कुमार काफी नशा में हो गया, तो दबिया से प्रिंस कुमार का गला काटकर हत्या कर शव को छोड़कर भाग गया।
सीसीटीवीं फुटेज से भी रात्रि में इनकी गतिविधि घटनास्थल की ओर आने जाने की संदिग्ध पायी गयी है। तकनीकी साक्ष्य भी पाया गया है। काण्ड का अनुसंधान शीघ्र पूर्ण कर त्वरित विवारण हेतु माननीय न्यायालय में भेजा जाएगा। एसआईटी टीम के द्वारा कम समय में पुष्ट साक्ष्य संग्रह कर सफलता पूर्वक घटना का उदभेदन करते हुए त्वरित रूप से गिरफ्तारी की गयी है, जो सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। एएसपी ने कहा बेहतर अनुसंधान एवं साक्ष्य संग्रह के लिए टीम में शामिल सदस्यों को पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मियों में कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा पिता रामाश्रय मिश्रा साकिन मोरवा खेदुटाड वार्ड संख्या 11 थाना ताजपुर, मो मोबीन पिता मो नईम साकिन उमेदपुर थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर निवासी का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त एक दबिया अभियुक्त मो मोबीन के घर से बरामद किया गया है। खुन लगा टी शर्ट, 3 गंजी, 4 लुंगी 5 चप्पल, घटना के समय अभियुक्त कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ राजा का पहना हुआ पास एवं घर से जिस पर खुन का धब्बा पाया गया है, एक डायरी जिसके एक पेज में खुन लगा हुआ है। इसी डायरी से पेज फाड़ कर चिट्ठी लिखा हुआ घटनास्थल पर से बरामद हुआ है। एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि एसआईटी टीम में पुनि संदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक, मुफ्फसिल अंचल ताजपुर, पुनि चन्द्रकेतु, पुनि शिवपूजन, तकनीकी कोषांग, पुअनि सन्नी कुमार मौसम, थानाध्यक्ष ताजपुर पुअनि मो फैजुल अंसारी, थानाध्यक्ष मुसरीघरारी, पुअनि प्रताप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सरायरंजन, पुअनि धनंजय कुमार, पुअनि अमित कुमार तकनीकी कोषांग, सिपाही अरविन्द कुमार, अमरजीत कुमार तकनीकी कोषांग सिपाही अरविन्द कुमार ताजपुर थाना को शामिल किया गया था।