Type Here to Get Search Results !

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन का 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन का 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

अरवल: जिला मुख्यालय स्थित आनंद विहार होटल में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन का 50वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बिहार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश प्रभारी और जमुई लोकसभा के लोकप्रिय सांसद अरुण भारती ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।


सांसद अरुण भारती ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि "मैं अपने पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन के जन्मदिन समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें केक काटकर बधाई देता हूँ और ईश्वर से उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।"


इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इनमें लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह, प्रदेश महासचिव सुनील यादव, पंकज पासवान, हम जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, जद यू जिलाध्यक्ष मिथलेश यादव, रोलोमो जिलाध्यक्ष रबीन्द्र राम, रालोमो के प्रदेश महासचिव पप्पू वर्मा, समाजसेवी विक्रम सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र यादव, जद यू प्रदेश सचिव जितेन्द्र पटेल, भाजपा युवा नेता अमित कुमार, लोजपा रामविलास जिला प्रवक्ता रबीन्द्र कनौजिया, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।


समारोह के दौरान सभी ने सत्येन्द्र रंजन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies