Type Here to Get Search Results !

भूमि विवाद सुलझा, प्रथम पक्ष को मिले 43 लाख रुपये

अरवल: मेहंदिया थाना क्षेत्र के मधुश्रवा शिव मंदिर के पास स्थित भूमि को लेकर वर्षों से चल रहे विवाद को सुलझा लिया गया है। यह भूमि (खाता संख्या 661, प्लॉट नंबर 3569 और 3570) 2 करोड़ 88 लाख रुपये में तय हुई थी। हालांकि, द्वितीय पक्ष ने पूरी राशि का भुगतान नहीं किया और भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था।


इस पर प्रथम पक्ष ने मेहंदिया थाना में शिकायत दर्ज कराई। गृह मंत्रालय के निर्देश पर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की गई, और जांच के दौरान दोनों पक्ष एग्रीमेंट राशि पर सहमत हो गए। इसके परिणामस्वरूप प्रथम पक्ष को 43 लाख रुपये का भुगतान किया गया। शेष राशि का भुगतान जारी है।


यह विवाद पुलिस अधीक्षक इनामुल हक मैग्नु के निर्देश पर मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक और कलेर अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंहा के नेतृत्व में सुलझाया गया। इस प्रयास का उद्देश्य भविष्य में कोई कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।


प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष की बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाता है। विशेष परिस्थिति में अन्य दिनों में भी बैठक आयोजित की जाती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies