Bihar News: महाकुंभ जाने के लिए नहीं होगी दिक्कत, रेलवे ने शुरू की 16 स्पेशल ट्रेनें

Bihar News: महाकुंभ जाने के लिए नहीं होगी दिक्कत, रेलवे ने शुरू की 16 स्पेशल ट्रेनें

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार से प्रयागराज तक यात्रा करने के लिए 16 स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इस निर्णय से श्रद्धालुओं को कुंभ मेला पहुंचने में सुविधा होगी।


रेलवे द्वारा शुरू की गई पहली स्पेशल ट्रेन आनंद विहार-पटना कुंभ मेला स्पेशल 6 फरवरी को आनंद विहार से रात 11:55 बजे रवाना होगी। वहीं, नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन आज (5 फरवरी) दोपहर 12:00 बजे नागपुर से खुलेगी। गुवाहाटी-टंडला स्पेशल ट्रेन भी आज सुबह 9:30 बजे गुवाहाटी से रवाना हो चुकी है। इसके अलावा, टूंडला-कटिहार स्पेशल ट्रेन 6 फरवरी को रात 9:40 बजे टूंडला से चलेगी।


इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को महाकुंभ तक पहुंचने में और यात्रा के समय में राहत मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म