अरवल जिला जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार की अध्यक्षता में कर्पूरी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में मिथलेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को वास्तविकता में बदला है। उन्होंने बताया कि 2005 में सत्ता में आने के बाद नीतीश कुमार ने 2006 में अतिपिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया और पिछड़े एवं अतिपिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। साथ ही, बिहार में इन वर्गों के कल्याण के लिए बजट में भारी वृद्धि की, जो 2008-09 में 42 करोड़ था, वह अब 2023-24 में बढ़कर 1878 करोड़ से अधिक हो गया।
अरवल जिला जदयू कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई कर्पूरी जयंती
Tags



