Type Here to Get Search Results !

अरवल: गणतंत्र दिवस पर पत्रकार आरिफ हुसैन को सम्मानित किया गया

अरवल: गणतंत्र दिवस पर पत्रकार आरिफ हुसैन को सम्मानित किया गया

अरवल: गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में अरवल दैनिक भास्कर के पत्रकार आरिफ हुसैन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान रोड एक्सीडेंट में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान उनकी तत्परता और साहसिक प्रयासों के लिए दिया गया।


इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री श्री हरी साहनी, माननीय विधायक श्री महानंद सिंह, जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव, पुलिस अधीक्षक डॉ. इनाममूल हक मेगनुं के द्वारा पत्रकार आरिफ हुसैन को सम्मानित किया गया।


आरिफ हुसैन ने अपनी तत्परता से घायलों को सही समय पर चिकित्सा सहायता दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे दुर्घटना में घायलों की जान बचाई जा सकी। उनका यह योगदान सराहनीय रहा और इस सम्मान के रूप में उनके साहस को मान्यता दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies