Type Here to Get Search Results !

Arwal News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अरवल ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा लगाने की मांग की

Arwal News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अरवल ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा लगाने की मांग की

अरवल: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) अरवल के जिला संयोजक अमर कृति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय प्रभारी मंत्री हरि साहनी जी से मुलाकात कर अरवल जिला मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित करने हेतु ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में जिला संयोजक अमर कृति ने कहा कि अरवल जिले में स्वामी विवेकानंद जी की कोई सार्वजनिक प्रतिमा नहीं है, जो जिले के युवाओं के लिए अफसोसजनक है। उन्होंने कहा, "स्वामी विवेकानंद ने जीवनभर भारत की सामाजिक सौहार्द, संस्कृति और वैभव परंपरा को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनकी प्रतिमा की स्थापना से समाज में राष्ट्रीयता, एकता और स्वावलंबन की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।"


इस अवसर पर ABVP के प्रांत सह-संयोजक विकास कुमार ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन और व्यक्तित्व को युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया और कहा कि उनकी प्रतिमा युवाओं को हमेशा प्रेरित करेगी।


प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रांत सह मंत्री सूरज पासवान और अमर कांत यादव भी उपस्थितर हे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies