अरवल। शादी विवाह दो दिलों का मेल होता है ।साथ ही साथ दो अनजान परिवार के बीच मधुर रिश्ता भी बनता है।लेकिन एक ताजा मामला परासी थाना क्षेत्र के परासी बाजार के रहने वाले दुकानदार नागेश्वर साव ने बड़े अरमान से अपने बड़े बेटे की शादी मिथलेश साव की पुत्री ग्राम अंधारी थाना चौरी जिला भोजपुर आरा में शादी तय किया था। लेकिन अचानक ही लड़के के परिजन को सूचना मिलता है की जिस लड़की से शादी होने वाली है वह अपने प्रेमी के साथ फरार है। जिसके बाद लड़का पक्ष लोक लाज के डर से लड़की के परिजनों से संपर्क कर लड़की को ढूंढने के लिए कहते है। लेकिन लड़की के परिजन उल्टा ही लड़के के परिजन को उल्टा सीधा और परेशान करना शुरू कर दिए की अब तुम लोग को दहेज मामले में फंसाएंगे की हमलोग के द्वारा तुम्हें दहेज दिया गया है ।जबकि लड़के के परिजन का कहना है की हम लोग के द्वारा लड़की के परिजन से एक रूपया भी दहेज नहीं लिया गया है।सिर्फ लड़का लड़की देखने में जो औपचारिकता होती है, उसी में कुछ कपड़े की लेनदेन हुआ है। जो कि यह एक सामाजिक प्रथा है।
शादी से पहले लड़की प्रेमी के साथ फरार
Tags

