अरवल में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

अरवल में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

Satveer Singh
0

अरवल। रामपुर चौरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम अलावल चक में एक व्यक्ति अवैध हथियार रखे हुए है। 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ विशेष छापेमारी अभियान पुलिस अवर निरीक्षक नीलम कुमारी एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे छापेमारी के दौरान पुलिस ने धनंजय कुमार (उम्र 41 वर्ष), पिता रबिंद्र सिंह, निवासी ग्राम अलावल चक को गिरफ्तार कर लिया। 

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृत कमल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध हथियार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top