अरवल में असेंबली ऑफ़ गॉड इंटरनेशनल स्कूल के नए भवन का हुआ शुभारंभ, शिक्षा में मानवता को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

अरवल में असेंबली ऑफ़ गॉड इंटरनेशनल स्कूल के नए भवन का हुआ शुभारंभ, शिक्षा में मानवता को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

Satveer Singh
0

अरवल। जिले के छोटकी अहियापुर स्थित असेंबली ऑफ़ गॉड इंटरनेशनल स्कूल के नए भवन का शुभारंभ शनिवार को हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि समाज के उत्थान और मानवता के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल धन कमाना नहीं होना चाहिए, बल्कि शिक्षा के माध्यम से बेहतर समाज और मानवता का निर्माण होना चाहिए।

विद्यालय के निदेशक प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में क्षेत्र के अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में अभिभावकों ने विद्यालय को जो सहयोग और मार्गदर्शन दिया, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने यह भी संकल्प दोहराया कि आने वाले दिनों में इस विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रभारी शिक्षक शिवाजी सिंह ने किया, जिसकी उपस्थित अभिभावकों ने सराहना की। वहीं शिक्षक प्रेम कुमार द्वारा बच्चों की प्रतिभा को कम समय में निखारने के प्रयास की भी लोगों ने प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। अंत में विद्यालय के प्राचार्य मंगलेश्वर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top