अरवल में पत्रकार आरिफ हुसैन की इफ्तार पार्टी बनी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

अरवल में पत्रकार आरिफ हुसैन की इफ्तार पार्टी बनी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

Satveer Singh
0

अरवल। पवित्र के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में जुटे हुए हैं। इसी बीच अरवल जिले में सामाजिक कार्यकर्ता आरिफ हुसैन द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बनती जा रही है।

बताया जाता है कि आरिफ हुसैन पिछले करीब आठ वर्षों से बड़े पैमाने पर इफ्तार पार्टी का आयोजन करते आ रहे हैं। उनके इस आयोजन में न केवल मुस्लिम समाज बल्कि हिंदू समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। यह कार्यक्रम जिले में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक बन चुका है।

इफ्तार पार्टी के दौरान हजारों लोग एक साथ बैठकर रोजा खोलते हैं और एक-दूसरे के साथ मिलकर भाईचारे का संदेश देते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में अमन-चैन, प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।

कुछ स्थानीय हिंदू नेताओं ने बताया कि जिस तरह लोग अपने-अपने त्योहारों की तारीख का इंतजार करते हैं, उसी तरह वे हर साल आरिफ हुसैन की इफ्तार पार्टी का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनका कहना है कि यह आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करता है।

इफ्तार पार्टी के माध्यम से आरिफ हुसैन जिले के सभी वर्गों के लोगों को एक छत के नीचे लाकर आपसी प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास करते हैं, जिसकी जिले भर में सराहना की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top