डायलिसिस मरीज को रक्तदान कर युवाओं ने बचाई जान

डायलिसिस मरीज को रक्तदान कर युवाओं ने बचाई जान

Satveer Singh
0

अरवल। जिले में रक्तदान के प्रति युवाओं की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को डुमरा (हसपुरा) निवासी मनीष कुमार ने पहली बार रक्तदान कर एक डायलिसिस मरीज की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया।

जानकारी के अनुसार, अरवल जिला के श्रवरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय हीरा साव पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनका हीमोग्लोबिन स्तर घटकर मात्र 5 ग्राम रह गया है, जिसके कारण उन्हें नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है। हर महीने उन्हें ब्लड चढ़ाना अनिवार्य हो गया है।

परिजनों ने सहायता के लिए हसपुरा के रक्तवीर योद्धा अंकुर कुमार से संपर्क किया। अंकुर कुमार ने तत्परता दिखाते हुए रक्तवीर योद्धा समिति के अध्यक्ष राजू भारती को जानकारी दी। इसके बाद मनीष कुमार को सदर अस्पताल, अरवल ले जाया गया, जहां उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

रक्तदान के बाद मनीष कुमार ने बताया कि पहले उन्हें रक्तदान के नाम से ही डर लगता था, लेकिन जब उन्होंने रक्तदान किया तो उन्हें एक अलग ही सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि आगे भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करते रहेंगे।

मरीज के परिजनों ने रक्तदाताओं और समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिले रक्तदान से हीरा साव की जान बच सकी।

जिले में इस तरह के मानवीय कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरणा मिल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top