Type Here to Get Search Results !

परासी थाना में पुलिस अधीक्षक ने लगाया जनता दरबार, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश


अरवल। सदर प्रखंड के परासी थाना परिसर में बुधवार (11 फरवरी 2026) को पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा आपसी समन्वय को मजबूत बनाना था।

जनता दरबार में तीन फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं। इनमें परासी निवासी उदय कुमार (पिता – रामबिलास साव) ने बताया कि कांड संख्या 82/2025 में चार माह बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अनुसंधानकर्ता को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

जनता दरबार के बाद पुलिस अधीक्षक ने परासी थाना में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लंबित मामलों के कारणों पर गहन चर्चा की गई तथा अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेज करने का भी निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर सदर अंचल इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, थाना अध्यक्ष सेराज आलम, सकरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कुंदन कुमार एवं उपमुखिया शैलेन्द्र भारती समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनता दरबार के आयोजन से स्थानीय लोगों में विश्वास बढ़ा है और उम्मीद जताई जा रही है कि लंबित मामलों का जल्द समाधान होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies