अरवल जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा–2026 का आयोजन स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक किया गया। जिला प्रशासन द्वारा कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) तक चलेगी।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है।
पहली पाली में कुल 844 परीक्षार्थियों में से 796 उपस्थित रहे, जबकि 48 अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली में कुल 10 परीक्षार्थियों में सभी 10 उपस्थित रहे और कोई भी अनुपस्थित नहीं था।
विभिन्न केंद्रों पर उपस्थिति की स्थिति इस प्रकार रही—
उच्च विद्यालय मिर्जापुर में 33 में से 30 उपस्थित, 3 अनुपस्थित; एसएसएसजीएस कॉलेज अरवल में 103 में से 97 उपस्थित, 6 अनुपस्थित; फतेहपुर संडा कॉलेज अरवल में 64 में से 59 उपस्थित, 5 अनुपस्थित; बालिका उच्च विद्यालय अरवल में 66 में सभी 66 उपस्थित; जीए उच्च विद्यालय अरवल में 6 में सभी 6 उपस्थित; उच्च विद्यालय कुर्था में 93 में से 86 उपस्थित, 7 अनुपस्थित; फतेहपुर संडा उच्च विद्यालय में 96 में से 86 उपस्थित, 10 अनुपस्थित; उच्च विद्यालय उमेराबाद में 65 में से 64 उपस्थित, 1 अनुपस्थित; उच्च विद्यालय इटवां में 60 में से 54 उपस्थित, 6 अनुपस्थित; उच्च विद्यालय दरियापुर में 12 में से 11 उपस्थित, 1 अनुपस्थित; उच्च विद्यालय करपी में 93 में सभी 93 उपस्थित; उच्च विद्यालय किंजर में 45 में से 43 उपस्थित, 2 अनुपस्थित; एसएनएस कॉलेज कुर्था में 79 में से 73 उपस्थित, 6 अनुपस्थित; उच्च विद्यालय सवई में 4 में सभी 4 उपस्थित; मध्य विद्यालय बेदरबाद में 5 में से 4 उपस्थित, 1 अनुपस्थित; उच्च विद्यालय शहर तेलपा में 20 में सभी 20 उपस्थित रहे।
दूसरी पाली में जीए उच्च विद्यालय अरवल केंद्र पर कुल 10 परीक्षार्थियों में सभी 10 उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी केंद्रों पर कदाचार रोकने के लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था की गई थी।
