अरवल ज़िला कांग्रेस कमेटी ने जिला स्तर पर लॉन्च किया ‘बिहार की आवाज़’ नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम

अरवल ज़िला कांग्रेस कमेटी ने जिला स्तर पर लॉन्च किया ‘बिहार की आवाज़’ नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम

Satveer Singh
0

अरवल। अरवल ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा ने सोमवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय में ‘बिहार की आवाज़’ नामक नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम का ज़िला स्तर पर औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार प्रजातांत्रिक मूल्यों की वह भूमि है, जहाँ लोकतांत्रिक आस्था का बीज गहराई से बोया गया है। वही बीज आज एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है, जिसके आश्रय में सामाजिक न्याय के कर्णधार राहुल गांधी ने प्रजातंत्र की पुनर्स्थापना की क्रांति का आगाज़ किया है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि इसी सोच और दृष्टि के तहत ‘बिहार की आवाज़’ नेशनल टैलेंट हंट की शुरुआत की गई है। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग की एक अभिनव पहल है, जिसे देशभर की राज्य इकाइयों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी की संचार क्षमता को सुदृढ़ करना और ज़मीनी स्तर से ऐसे सक्षम व्यक्तियों की पहचान करना है, जो ज़िला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकें।

उन्होंने बताया कि इस टैलेंट हंट के तहत तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज की जा रही है। इसमें मीडिया प्रवक्ता व पैनलिस्ट, जो टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी का पक्ष स्पष्टता और अनुशासन के साथ रख सकें; रिसर्च कोऑर्डिनेटर, जो तथ्य व शोध आधारित सामग्री, नीतिगत विश्लेषण और मुद्दा ब्रीफ तैयार कर सकें; तथा पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर, जो सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप नेटवर्क, स्थानीय मीडिया और ज़मीनी स्तर पर पार्टी के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित कर सकें।

डॉ. धनंजय शर्मा ने ज़ोर देकर कहा कि यह नेशनल टैलेंट हंट एक पारदर्शी और समावेशी प्रक्रिया है, जिसमें समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के लोगों को समान अवसर दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के भविष्य के संप्रेषकों, शोधकर्ताओं और जनसंपर्क नेतृत्व को विकसित करने के लिए एक दीर्घकालिक क्षमता निर्माण अभियान है। पूरी चयन प्रक्रिया योग्यता, क्षमता, प्रतिबद्धता और दक्षता के आधार पर की जा रही है तथा यह किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव, हस्तक्षेप या पक्षपात से मुक्त है।

पत्रकार वार्ता में बिहार प्रदेश से नियुक्त नेशनल टैलेंट हंट के मगध प्रमंडल प्रभारी डॉ. खालिद अमीन, सह प्रभारी सूरज राय एवं सुरेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कामेश्वर शर्मा, निशार अख्तर अंसारी, मो. जावेद अख्तर, नंद कुमार राम सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top