15वीं वित्त व षष्ठम राज्य वित्त मद में अनियमितता के आरोप पर परासी मुखिया को नोटिस, डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट

15वीं वित्त व षष्ठम राज्य वित्त मद में अनियमितता के आरोप पर परासी मुखिया को नोटिस, डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Satveer Singh
0
अरवल। सदर प्रखंड के परासी ग्राम पंचायत की मुखिया मुसर सुल्ताना ताज पर 15वीं वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग मद की योजनाओं में भारी अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त मामले में लगभग दो माह पूर्व ही जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।

जांच प्रतिवेदन के आलोक में जिलाधिकारी अरवल के निर्देश पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अरवल द्वारा पत्रांक-143, दिनांक 27/01/2026 के माध्यम से तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव परासी एवं मुखिया परासी को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में सभी संबंधितों को 10/02/2026 तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया था।

बताया जाता है कि निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित पक्षों ने अपना जवाब जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अरवल के समक्ष समर्पित कर दिया है। इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि सभी फाइलों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी अरवल को भेजा जा रहा है।

अब सबकी नजर जिलाधिकारी अरवल के अगले कदम पर टिकी हुई है। यह देखना अहम होगा कि प्रस्तुत जवाबों के आधार पर प्रशासन क्या निर्णय लेता है और मामले में आगे किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top